Rajdaar Times
सोमवार, 2 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों का कर रही है बेसब्री से इंतजार : सुमित डडवाल/सचिन समियाल

बोले, कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने के लिए लोग उत्साहितपंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगीसंगरूर की इंसाफ रैली में शामिल होंगे मुकेरियां से…

पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों का कर रही है बेसब्री से इंतजार : सुमित डडवाल/सचिन समियाल
पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों का कर रही है बेसब्री से इंतजार : सुमित डडवाल/सचिन समियाल

बोले, कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने के लिए लोग उत्साहित
पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगी
संगरूर की इंसाफ रैली में शामिल होंगे मुकेरियां से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): संगरूर में आयोजित होने वाली कांग्रेस की इंसाफ रैली को लेकर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए मुकेरियां से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता संगरूर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमित डडवाल तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन समियाल ने कहा कि संगरूर की इंसाफ रैली पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह पैदा होगा। मुकेरियां क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ रैली में शामिल होंगे और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को मजबूत करने का संदेश देंगे। सुमित डडवाल व सचिन समियाल ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आप सरकार अपनी नीतियों और कार्यशैली के कारण जनता का विश्वास खोती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के लोग मौजूदा सरकार के कामकाज से निराश हैं और अब बदलाव की उम्मीद कांग्रेस से लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है और कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के समर्थन से आगामी चुनावों में पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलजीत सिंह, लक्की मुसाहिबपुर, काला वालिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।