Rajdaar Times
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

ब्लड बैंक में लगाया गया 487वां नि:शुल्क डेंचर कैंप

कैंप दौरान 7 जरूरतमंद बुजुर्गों को तैयार जबड़े किए गए वितरित, जबकि लगभग 115 मरीजों की की गई जांचफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): उद्योगपति के.के सरदाना के संरक्षण में स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक…

ब्लड बैंक में लगाया गया 487वां नि:शुल्क डेंचर कैंप
ब्लड बैंक में लगाया गया 487वां नि:शुल्क डेंचर कैंप

कैंप दौरान 7 जरूरतमंद बुजुर्गों को तैयार जबड़े किए गए वितरित, जबकि लगभग 115 मरीजों की की गई जांच
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): उद्योगपति के.के सरदाना के संरक्षण में स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक में माता ठाकुर देवी एवं नानक चंद सेठी की स्मृति को समर्पित दांतों एवं जबड़ों का 487वां नि:शुल्क कैंप ब्लड बैंक के अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में लगाया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल कामिनी सहगल कमला नेहरू कॉलेज शामिल हुईं। उनके साथ रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एस.पी सेठी एवं उनकी पुत्रवधु गौरी सेठी ने भी विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रिंसिपल कामिनी सहगल ने ब्लड बैंक एवं क्लब द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की भरपूर सराहना की और अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान एक्स-रे मशीन, दो डेंटल चेयरों सहित अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस सी.एम.सी लुधियाना से पहुंची विशेषज्ञ डॉक्टरों की 25 सदस्यीय मोबाइल टीम ने डा.प्रदीप के नेतृत्व में मरीजों की जांच की और जरूरत के अनुसार उपचार की प्रक्रिया पूरी की। कैंप के दौरान 7 जरूरतमंद बुजुर्गों को तैयार जबड़े वितरित किए गए, जबकि लगभग 115 मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही 25 नए जबड़े तैयार करने की अगली प्रक्रिया भी पूरी की गई। ब्लड बैंक के अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि कैंप में जरूरतमंद मरीजों के खराब दांत निकालने, दांतों की भराई और सफाई सहित अन्य जरूरी उपचार का काम व्यवस्थित ढंग से किया गया। उन्होंने बताया कि अगला कैंप 16 नवंबर दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर तारा चंद चुंबर, गुलशन कपूर, एन.एस सैनी, मोहन लाल तनेजा, सुभाष कुमार, सुधा बेदी, रूप लाल आदि उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।