समाज सेवा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर विद्यार्थियों ने निभाई अहम भूमिका : प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी
दसूहा,(राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन तथा बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट में एन.एस.एस यूनिट द्वारा आयोजित दो दिवसीय विशेष कैंप का समापन समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कैंप के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 4 बजे एन.एस.एस स्वयं सेवकों द्वारा कॉलेज परिसर से गुरुद्वारा देहलां साहिब, गांव पनवां तक पैदल यात्रा के साथ हुई। गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा पौधों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सभी स्वयं सेवक वापस कॉलेज पहुंचे, जहां सुबह 7 बजे प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी के मार्गदर्शन में योग सत्र आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक स.कर्मवीर सिंह घुम्मण ने शिरकत की। उनके साथ नगर कौंसिल प्रधान सरदार सोनू खालसा तथा एम.सी प्रदीप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक स.कर्मवीर सिंह घुम्मण ने एन.एस.एस स्वयं सेवकों द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं में समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एन.एस.एस जैसे कैंप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्यों में भी सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। इसके उपरांत कुमार ऑडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा एन.एस.एस स्वयं सेवकों को कैंप में उनकी सक्रिय भागीदारी और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एन.एस.एस नोडल ऑफिसर ने दो दिवसीय कैंप के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कैंप को सफल बनाने में स्वयं सेवकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, सहयोग, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना था। अंत में एन.एस.एस नोडल ऑफिसर ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, कॉलेज प्रबंधन, समस्त स्टाफ तथा सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
केएमएस कॉलेज में दो दिवसीय एनएसएस कैंप का भव्य समापन, स्वयं सेवकों को किया सम्मानित
समाज सेवा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर विद्यार्थियों ने निभाई अहम भूमिका : प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनीदसूहा,(राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन तथा बीब??…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।