Rajdaar Times
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा की एलुमनी एसोसिएशन के पंजीकरण का हुआ शुभारंभ

दसूहा,(राजदार टाइम्स): स्थानीय जे.सी डी.ए.वी कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ.भानु गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्थान के गौरवशाली पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर एकत्रित करने तथा उनकी उपलब्धियों…

जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा की एलुमनी एसोसिएशन के पंजीकरण का हुआ शुभारंभ
जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा की एलुमनी एसोसिएशन के पंजीकरण का हुआ शुभारंभ

दसूहा,(राजदार टाइम्स): स्थानीय जे.सी डी.ए.वी कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ.भानु गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्थान के गौरवशाली पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर एकत्रित करने तथा उनकी उपलब्धियों, अनुभवों एवं संस्थान से जुड़ी यादों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाने के उद्देश्य से एलुमनी एसोसिएशन की पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। यह पहल केवल पूर्व विद्यार्थियों को पुन: एकजुट करने का प्रयास ही नहीं, बल्कि संस्थान की गौरवशाली विरासत को भविष्य की संभावनाओं से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और योग्यता का लोहा मनवाने वाले पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ संस्थान की शैक्षणिक गौरवगाथा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एलुमनी एसोसिएशन इन प्रतिभाओं को एक सूत्र में पिरोकर कॉलेज की विकास यात्रा को नई दिशा व नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ.भानु गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश रंजन का औपचारिक रूप से स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व विद्यार्थी किसी भी शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर और उसकी पहचान के वास्तविक प्रतिनिधि होते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य अपने पूर्व विद्यार्थियों के साथ संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना तथा उनकी उपलब्धियों एवं अनुभवों को संस्थान की भविष्य की विकास योजनाओं का हिस्सा बनाना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एलुमनी एसोसिएशन कॉलेज तथा उसके पूर्व विद्यार्थियों के बीच आजीवन जुड़ाव, सहयोग एवं गौरव की एक नई परंपरा स्थापित करेगी। मुख्य अतिथि समाज सेवक मुकेश रंजन ने कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसके पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान से और अधिक निखरती है। उन्होंने कहा कि एलुमनी एसोसिएशन पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, अनुभव व सहयोग के आदान-प्रदान के लिए एक सार्थक मंच सिद्ध होगी। इस समय पर कॉलेज का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।