Rajdaar Times
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जगत ज्योति पब्लिक स्कूल में फेट एवं व्यापार मेले का आयोजन

विद्यार्थियों ने लगाए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल, कारोबार की बारीकियां सीखने के साथ मनोरंजक गतिविधियों का भी उठाया आनंदडायरेक्टर इकबालचीमा ने किया मेले का उद्घाटनकहा, ऐसे आयोजन बच्चों में व्यावसायिक…

जगत ज्योति पब्लिक स्कूल में फेट एवं व्यापार मेले का आयोजन
जगत ज्योति पब्लिक स्कूल में फेट एवं व्यापार मेले का आयोजन

विद्यार्थियों ने लगाए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल, कारोबार की बारीकियां सीखने के साथ मनोरंजक गतिविधियों का भी उठाया आनंद
डायरेक्टर इकबालचीमा ने किया मेले का उद्घाटन
कहा, ऐसे आयोजन बच्चों में व्यावसायिक सोच और आत्मनिर्भरता की भावना करते हैं विकसित
पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी
दसूहा,(राजदार टाइम्स): जगत ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद में विद्यार्थियों की व्यावसायिक रुचि बढ़ाने एवं उन्हें कारोबार की बारीकियों से परिचित करवाने के उद्देश्य से फेट एवं व्यापार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में विद्यार्थियों की ओर से लखनपुरी फूड, मोमोज, ब्रेड, कॉटन कैंडी, गोलगप्पे, अचार, भेलपुरी, कुलचा, जलजीरा और नूडल्स सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए।

विद्यार्थियों ने स्टालों की सजावट से लेकर खाद्य पदार्थों की बिक्री तक की जिम्मेदारी स्वयं संभाली। इसके अलावा मेले में शूटिंग और रिंग गेम सहित कई मनोरंजक गतिविधियां भी करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर इकबाल सिंह चीमा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ-साथ उनमें व्यावसायिक सोच, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने इस मौके पर शूटिंग गेम खेल कर आनंद लिया। स्कूल की प्रिंसिपल शमिता ने विद्यार्थियों और अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। प्रिंसिपल जगजीत कौर ने भी शूटिंग गतिविधि में निशाना साधकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर दशमेश स्कूल की प्रिंसिपल जगजीत कौर, मैनेजर रविंदर पाल सिंह चीमा, विजय लक्ष्मी, दलजीत कौर, दशमेश लर्निंग सेंटर की हेड सोनिया उप्पल, सरबजीत कौर, सिमरन, भावना, प्रीति, हरप्रीत, किरण, रणजीत, सिम्मी, मनजोत, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत कौर, बलजीत कौर, मनजीत कौर, अमरप्रीत कौर, अनमोल, दीक्षा, रणजीत कौर, रजनी, संदीप बाला, हरप्रीत कौर, कमलजीत कौर, जसपिंदर कौर, राधिका, ममता, मोनिका, मीनू बाला, जीवन ज्योति, वीना सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।