Rajdaar Times
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

बाबा ईश्वर दास आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

21 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर लिया भाग, कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण22 से 29 नवंबर तक होगी भागवत कथादातारपुर,(एस.पी शर्मा): नजदीकी गांव देपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा ईश्वर दास आश्रम में…

बाबा ईश्वर दास आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
बाबा ईश्वर दास आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

21 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर लिया भाग, कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

22 से 29 नवंबर तक होगी भागवत कथा

दातारपुर,(एस.पी शर्मा): नजदीकी गांव देपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा ईश्वर दास आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र इस आश्रम में आयोजित होने वाली भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी धार्मिक आस्था का परिचय दिया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महंत पवन कुमार के तत्वावधान में निकाली गई यह शोभा यात्रा आश्रम परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना और जयकारों के साथ रवाना हुई। शोभा यात्रा देपुर, संध, बलिदानी गेट, खटिगड़, गोइवाल सहित विभिन्न गांवों से होती हुई बाबा ईसा आश्रम ललोते पहुंची। यहां स्थित पावन कुएं से जल ग्रहण किया गया। इसके उपरांत यात्रा झीर दा खूह और दातारपुर होते हुए वापस गांव देपुर स्थित बाबा ईश्वर दास आश्रम पहुंची। इस दौरान पावन जल से भरे कलशों को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कथा स्थल पर स्थापित किया गया। शोभा यात्रा का विशेष आकर्षण 21 महिलाएं रहीं, जो सिर पर लाल चुनरी से सजाए कलश धारण कर और उन पर नारियल रख कर आगे चल रही थीं। यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा प्रवक्ता संत जोगिंदर शास्त्री तथा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महंत पवन कुमार ने बताया कि बाबा ईश्वर दास आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 22 नवंबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा। कथा प्रतिदिन होगी, जिसमें विभिन्न संत-महात्मा भी विशेष रूप से पधारकर श्रद्धालुओं को सत्संग एवं धर्म संबंधी प्रवचनों से निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भागवत महापुराण के आध्यात्मिक संदेशों तथा धर्म और सद्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कथा के सभी दिनों में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र की संगत में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।शोभायात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भागवत कथा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए आयोजन की सफलता और लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर महंत पवन कुमार, पवन सिंह, प्रितपाल सिंह, हरि सिंह, कामना सिंह, कर्मपाल सिंह, ममता, टिम्मी, सुरजीत सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।