Rajdaar Times
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

सीएचसी भुंगा का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

माता एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजाहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): सिविल सर्जन डॉ.मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.रणजीत सिंह द्वारा आज सी.एच.सी भुंगा का दौरा कर…

सीएचसी भुंगा का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर
सीएचसी भुंगा का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

माता एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): सिविल सर्जन डॉ.मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.रणजीत सिंह द्वारा आज सी.एच.सी भुंगा का दौरा कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक की तथा स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। बैठक में एस.एम.ओ भुंगा डॉ.सुदेश राजन, स्टाफ नर्स, एल.एच.वी, ए.एन.एम तथा एन.सी.डी स्टाफ उपस्थित थे। बैठक दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, माता एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रसव, ए.एन.सी जांच, हाई रिस्क मामलों, एन.सी.डी स्वास्थ्य सेवाओं तथा आपातकालीन प्रबंधों संबंधी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का जल्द से जल्द पंजीकरण करवाया जाए। हाई रिस्क मामलों का समय-समय पर फॉलोअप किया जाए तथा सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी जांच निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जाए। प्रसव सरकारी अस्पताल में करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा एन.सी.डी कार्यक्रम के तहत शुगर, ब्लड प्रेशर और कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने सी.एच.सी में स्वास्थ्य सेवाओं, दवाईयों की उपलब्धता, साफ-सफाई के प्रबंधों तथा स्वास्थ्य संस्थान की समग्र कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।