Rajdaar Times
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

कैम्ब्रिज ओवरसीज़ स्कूल में स्वर्गीय पदम नाभ सिंह स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न

जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानितयुवा प्लेफिट स्पोट्र्स अकादमी व समियाल एजुकेशन सोसाइटी का खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय…

कैम्ब्रिज ओवरसीज़ स्कूल में स्वर्गीय पदम नाभ सिंह स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न
कैम्ब्रिज ओवरसीज़ स्कूल में स्वर्गीय पदम नाभ सिंह स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न

जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
युवा प्लेफिट स्पोट्र्स अकादमी व समियाल एजुकेशन सोसाइटी का खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): युवा प्लेफिट स्पोट्र्स अकादमी (वाई.पी.एस.ए) एवं समियाल एजुकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कैम्ब्रिज ओवरसीज़ स्कूल मुकेरियां में आयोजित स्वर्गीय पदम नाभ सिंह स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में होशियारपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल की चेयरपर्सन शिखा समियाल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन समियाल के नेतृत्व में किया गया। दोनों ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। टूर्नामेंट के सफल संचालन की जिम्मेदारी हेड कोच अर्चित गौतम व मुकेश करीर ने संभाली। दोनों कोचों ने बेहतरीन योजना, आपसी तालमेल और कुशल प्रबंधन के माध्यम से प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई। उनके समर्पण, मेहनत और आयोजन कौशल की विशेष रूप से सराहना की गई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। खिलाडिय़ों के लिए जलपान के साथ-साथ दोपहर और रात्रि के भोजन की उचित व्यवस्था की गई थी। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत, टीम भावना और खेल भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास होता है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढऩे के लिए बेहतर मंच मिलता है। टूर्नामेंट को सफल बनाने में युवा प्लेफिट स्पोट्र्स अकादमी (वाई.पी.एस.ए) मुकेरियां ने विशेष सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य कंवर संग्राम सिंह मनहास, लक्की, हनी, चेरी गुप्ता एम.सी मुकेरियां तथा विक्की अरोड़ा प्रधान ने भी आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या नीतू जौहरी सहित समस्त अध्यापक वर्ग ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, खिलाडिय़ों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया। समियाल एजुकेशन सोसाइटी एवं वाई.पी.एस.ए द्वारा किया गया यह आयोजन मुकेरियां क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।