Rajdaar Times
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

आढ़ती वर्ग की समस्याओं को भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग

सब्जी मंडी रहीमपुर के आढ़ती एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना को सौंपा मांगपत्रहोशियारपुर,(राकेश राणा): सब्जी मंडी रहीमपुर की आढ़ती एसोसिएशन के एक…

आढ़ती वर्ग की समस्याओं को भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग
आढ़ती वर्ग की समस्याओं को भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग

सब्जी मंडी रहीमपुर के आढ़ती एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना को सौंपा मांगपत्र
होशियारपुर,(राकेश राणा): सब्जी मंडी रहीमपुर की आढ़ती एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने अध्यक्ष रोहित सूद हनी एवं रवि के नेतृत्व में पंजाब भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन, पूर्व सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना से मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने आढ़ती वर्ग को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाते हुए एक मांगपत्र सौंपा। शिष्टमंडल ने मांग की कि आढ़ती वर्ग की समस्याओं, उनके हितों और कारोबार से जुड़ी आवश्यकताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाए, ताकि इस वर्ग की समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित नीतिगत प्रावधान किए जा सके। खन्ना ने शिष्टमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों एवं सुझावों को चुनाव घोषणा पत्र समिति के समक्ष रखा जाएगा, ताकि आढ़ती वर्ग की समस्याओं और मांगों पर उचित विचार किया जा सके। जिला भाजपा अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, भाजपा आढ़ती सेल के अध्यक्ष सौरभ भोपाल, कुलवंत सिंह, राज कुमार, रिक्की, बलदेव सिंह, तरसेम, हरी चंद, बंटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।