होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गल्र्स कॉलेज जैजों में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित ट्रस्ट पदाधिकारियों, कॉलेज प्रिंसिपल कर्मजीत कौर एवं समूह छात्राओं ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके महान विचारों तथा मानवता को दिए गए संदेशों को याद किया गया। उनकी शिक्षाओं 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भावना और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुरु साहिब के आदर्शों पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को स्मरण कर बाबा औगढ़ गल्र्स कॉलेज में उन्हें किया नमन
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गल्र्स कॉलेज जैजों में श्री गुरु नानक…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।