Rajdaar Times
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : ब्रम शंकर जिम्पा

विद्या मंदिर स्कूल के सम्मान समारोह में विधायक जिम्पा ने खिलाडिय़ों को किया सम्मानित, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्राओं को दी शुभकामनाएंहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि…

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : ब्रम शंकर जिम्पा
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : ब्रम शंकर जिम्पा

विद्या मंदिर स्कूल के सम्मान समारोह में विधायक जिम्पा ने खिलाडिय़ों को किया सम्मानित, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्राओं को दी शुभकामनाएं
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी समाज और देश का गौरव बढ़ाते हैं। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। विधायक जिम्पा आज विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, होशियारपुर में खेलों के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मेयर परवीन सैनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। विधायक जिम्पा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन, शिक्षकों का सहयोग और अभिभावकों का प्रोत्साहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की भी सराहना की, जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढऩे के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवा रहा है। स्कूल के प्रधान अनुराग सूद ने बताया कि स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल और बीच वॉलीबॉल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य स्तरीय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में अंडर-14 टीम ने गोल्ड, अंडर-17 टीम ने सिल्वर और अंडर-19 टीम ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सातवीं कक्षा की यक्षिता शर्मा और दीक्षा का चयन नेशनल स्कूल खेलों के लिए हुआ है। यक्षिता शर्मा और अनु का बीच वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के कैंप के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग से मीनाक्षी सोनी और जन्नत डडवाल का चयन भी बीच वॉलीबॉल कैंप के लिए किया गया है। स्कूल की छात्रा गुरलीन कौर ने फतेहगढ़ में आयोजित जूडो स्टेट टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त डीएसओ कुलदीप सिंह ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए वॉलीबॉल क्लब को 35 हजार रुपए की राशि भेंट की। समारोह में आत्मसुख आत्मदेव आश्रम के संचालक नवदीप सूद, स्कूल महासचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया, पार्षद राजा, एनआरआई हरजीत सिंह गिल, सेवानिवृत्त बीएसएफ कमांडेंट चंचल सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रवि मेहता व मलकीत कुमार, लेक्चरर राजविंदर कौर, हरविंदर सिंह, वॉलीबॉल इंचार्ज गुरप्रीत कौर, मनीषा जोशी, मोनिका नारंग और प्रिंसिपल शोभा रानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।