Rajdaar Times
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए यूथ वॉयस फाउंडेशन और खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी ने दी आर्थिक सहायता

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए यूथ वॉयस फाउंडेशन सोसाइटी एवं खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी फगवाड़ा (रजि.) ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर सराहनीय पहल की।…

जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए यूथ वॉयस फाउंडेशन और खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी ने दी आर्थिक सहायता
जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए यूथ वॉयस फाउंडेशन और खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी ने दी आर्थिक सहायता

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए यूथ वॉयस फाउंडेशन सोसाइटी एवं खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी फगवाड़ा (रजि.) ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर सराहनीय पहल की। दोनों संस्थाओं की ओर से परिवार को शादी के लिए आवश्यक घरेलू एवं अन्य सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस नेक पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहारा देना और बेटी की शादी की खुशियों में अपना योगदान देना था। खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी फगवाड़ा (रजि.) के प्रधान रमन नेहरा, यूथ वॉयस फाउंडेशन सोसाइटी के जिला इंचार्ज नंद सोनी एवं अमरजीत सिंह बसूटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संस्था को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे समाजसेवी प्रयासों से न केवल जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलता है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को भी मजबूती मिलती है। दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी समाज कल्याण के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।