Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

अमित शाह से सवाल पूछने से पहले वडि़ंग अपने मंत्री कार्यकाल दौरान नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई का दें हिसाब : विजय सांपला

कहा, कांग्रेस जनता द्वारा नकारी जा चुकी पार्टी, आज वही लोग अमित शाह के वादे पर उठा रहे हैं सवालहोशियारपुर,(राकेश राणा): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने पंजाब कांग्रेस…

अमित शाह से सवाल पूछने से पहले वडि़ंग अपने मंत्री कार्यकाल दौरान नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई का दें हिसाब : विजय सांपला
अमित शाह से सवाल पूछने से पहले वडि़ंग अपने मंत्री कार्यकाल दौरान नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई का दें हिसाब : विजय सांपला

कहा, कांग्रेस जनता द्वारा नकारी जा चुकी पार्टी, आज वही लोग अमित शाह के वादे पर उठा रहे हैं सवाल
होशियारपुर,(राकेश राणा): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछने से पहले वडि़ंग को बताना चाहिए कि जब वह खुद मंत्री थे, तब उन्होंने नशे के खिलाफ क्या कार्रवाई की थी। कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश की फैक्ट्रियों में नशा बनाया जाता है और वहां नशे की बिक्री भी होती है। वडि़ंग बताएं कि उनकी पार्टी की हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशे के कारोबार को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की है? सांपला ने कहा कि कांग्रेस जनता द्वारा नकारी जा चुकी पार्टी है। आज वही लोग अमित शाह के वादे पर सवाल उठा रहे हैं। राजा वडि़ंग को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सांपला ने कहा कि अमित शाह के कार्यकाल के दौरान ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया, नक्सलवाद का खात्मा किया गया और देश में नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने पंजाब के लोगों का दर्द समझा है। इसी कारण उन्होंने 31 दिसंबर, 2029 तक केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश से नशा खत्म करने का ऐलान किया है। भाजपा के लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी और भविष्य को बचाने की लड़ाई है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।