मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को दी जा रही है विशेष प्राथमिकता
होशियारपुर,(राकेश राणा): पंजाब के जेल व संसदीय कार्य मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने गांव कोटली बावा दास का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और संबंधित कार्यों को लेकर जानकारी प्राप्त की। पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना और लोगों को सडक़, स्वच्छता सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाना है, ताकि ग्रामीण निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांव किसी भी राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की मजबूत नींव होते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है। सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ऐसी विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे।

मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करना बेहद जरूरी है, ताकि उनकी प्रगति पर नजर रखी जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही ढंग से लोगों तक पहुंचे। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।