Rajdaar Times
रविवार, 1 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

सर्वहितकारी तलवाड़ा में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक

सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर दिया एकता, अखंडता एवं समरसता का संदेशदातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): एस.डी सर्वहितकारी विद्या मंदिर में एन.एस.एस यूनिट द्वारा भारत के लौह पुरुष सरदार…

सर्वहितकारी तलवाड़ा में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक
सर्वहितकारी तलवाड़ा में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक

सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर दिया एकता, अखंडता एवं समरसता का संदेश
दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): एस.डी सर्वहितकारी विद्या मंदिर में एन.एस.एस यूनिट द्वारा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल निदेशिका श्रीमती अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अनेक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत एवं संगठित राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने उन्हें भारत के इतिहास में विशेष स्थान दिलाया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की एकता केवल सरकार या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर छात्रा कृतिका ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को एकता एवं भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि एकता में ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति निहित है। वहीं छात्रा तृषि ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने तथा समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भावना का वातावरण स्थापित करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 'रन फॉर यूनिटी' (एकता दौड़) रहा। इस दौड़ में विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने तलवाड़ा के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए 'रन फॉर यूनिटी', 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े प्रेरणादायक नारे लगाए। इस दौड़ के माध्यम से उन्होंने आमजन को आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस समय पर अध्यापक अजय कुमार, नरिंदर गौतम, ज्योति डोगरा, प्रिया जसवाल, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, ओशिन शर्मा तथा अभिभावक संजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।