Rajdaar Times
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए ध्यान और योग बेहद महत्वपूर्ण : अविनाश राय खन्ना

दीपावली के अवसर पर बाबा औगड़ श्री फतेहनाथ जी गर्ल्स कॉलेज में सहभोज कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान आयोजितजेेजों दोआबा,(राजदार टाइम्स): बाबा औगड़ श्री फतेहनाथ जी गर्ल्स कॉलेज…

विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए ध्यान और योग बेहद महत्वपूर्ण : अविनाश राय खन्ना
विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए ध्यान और योग बेहद महत्वपूर्ण : अविनाश राय खन्ना

दीपावली के अवसर पर बाबा औगड़ श्री फतेहनाथ जी गर्ल्स कॉलेज में सहभोज कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

जेेजों दोआबा,(राजदार टाइम्स): बाबा औगड़ श्री फतेहनाथ जी गर्ल्स कॉलेज, जेेजों दोआबा में दीपावली के शुभ अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा सहभोज कार्यक्रम के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सतीश सिल्ल उपल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ध्यान (मेडिटेशन) की विधि एवं उसके महत्व और लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को योग एवं ध्यान का अभ्यास भी करवाया और बताया कि नियमित ध्यान एवं योग से मानसिक एकाग्रता, सकारात्मक सोच तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव से बचने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

मुख्य अतिथि ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम चंद्र जी के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके नाम का स्मरण करने के लिए प्रेरित किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, कॉलेज की अध्यापिकाओं को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार एवं मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा अपने घरों से तैयार करके लाया गया भोजन सभी ने मिल-जुलकर ग्रहण किया। इस सहभोज कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर कमेटी सदस्य अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद, चेतन सूद, चड्ढा, कॉलेज प्रिंसिपल मैडम करमजीत कौर, मैडम रीता रानी, मैडम प्रियंका, मैडम परमजीत कौर, मैडम पूजा, मैडम संदीप, मैडम रितिका संधू सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।