Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

केएमएस कॉलेज में एनएसएस के दो दिवसीय कैंप का आगाज

पहले दिन स्वच्छता, पौधारोपण एवं सडक़ सुरक्षा गतिविधियां आयोजितप्रिंसिपल मानव सैनी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेशदसूहा,(राजदार टाइम्स): आई.के…

केएमएस कॉलेज में एनएसएस के दो दिवसीय कैंप का आगाज
केएमएस कॉलेज में एनएसएस के दो दिवसीय कैंप का आगाज

पहले दिन स्वच्छता, पौधारोपण एवं सडक़ सुरक्षा गतिविधियां आयोजित
प्रिंसिपल मानव सैनी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश
दसूहा,(राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन तथा बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट में 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) के दो दिवसीय कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप का आयोजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी एवं एन.एस.एस नोडल ऑफिसर डॉ.राजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। कैंप के पहले दिन की शुरुआत एन.एस.एस स्वयं सेवकों की रिपोर्टिंग और उपस्थिति दर्ज करने के साथ हुई। इसके बाद कैंप का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी, नोडल ऑफिसर डॉ.राजेश कुमार व एन.एस.एस इंचार्जों की उपस्थिति में सभी स्वयं सेवकों को एन.एस.एस की शपथ दिलाई गई। कैंप दौरान स्वयं सेवकों ने विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। सबसे पहले कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके उपरांत पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही कॉलेज परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। शाम के समय स्वयं सेवकों के बीच सडक़ सुरक्षा और नशा विरोधी विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने, यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनने और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी द्वारा की गई। इसके बाद आयोजित टैलेंट शो में एन.एस.एस स्वयं सेवकों ने अपनी कला, रचनात्मकता और विभिन्न प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। रात के समय सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इसके उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम किया। स्वयं सेवकों के भोजन की व्यवस्था प्रदीप कुमार की देख रेख में की गई। कैंप के सफल आयोजन में लडक़ों के एन.एस.एस स्वयं सेवकों के इंचार्ज नविंदर सिंह व मांगट सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि लड़कियों के स्वयं सेवकों की जिम्मेदारी मनजीत, जगरूप कौर, सोनम सलारिया एवं मनप्रीत कौर ने संभाली। इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, सामूहिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।