Rajdaar Times
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरण कर शिक्षित होने के लिए किया प्रेरित

हल्द्वानी राजपुरा,(राजदार टाइम्स): एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य एकता कुमारी के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दिव्य कार्य अभियान के अंतर्गत बाल दिवस पर संस्था…

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरण कर शिक्षित होने के लिए किया प्रेरित
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरण कर शिक्षित होने के लिए किया प्रेरित

हल्द्वानी राजपुरा,(राजदार टाइम्स): एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य एकता कुमारी के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दिव्य कार्य अभियान के अंतर्गत बाल दिवस पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी राजपुरा में बच्चों को पठन पाठन सामग्री देकर बच्चों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीती आर्या ने संयुक्त रूप से कहा की बच्चे आने वाली पीढ़ी के साथ भारत देश के भविष्य है। इसलिए हमारा यह परम कर्तव्य है कि हम अपने देश के भविष्य बच्चों को सही शिक्षा और दीक्षा दिलाकर उनकी उन्नति के लिए कार्य करें क्योंकि किसी भी बच्चे का भविष्य उनके आज पर निर्भर करता है। इसलिए उनकी वर्तमान की आदतें संस्कार बौद्धकि क्षमता और रहन सहन का तौर तरीका ही उनके भविष्य का निर्माण करेगा। इसलिए जब बच्चों को ज्ञान प्राप्त होगा तो उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा प्रखर रूप से बाहर निकालकर ज्ञान की गंगा बहेगी, जिससे यही बच्चे आगे चलकर भारत के उज्जवल भविष्य बनकर हर क्षेत्र में भारत देश की प्रगति उन्नति के लिए हमेशा कार्य करेंगे। इसलिए हमें अपने बच्चों को पढ़ा लिखकर आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरण करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, पार्षद प्रीति आर्या, एकता कुमारी, अशोक कुमार, नवल आर्या, संध्या कुमारी, जानकी देवी, अमन कुमार, सुशील राय, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।