Rajdaar Times
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा

गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार लोगों की मौतहादसे के बाद क्षेत्र में मच गई अफरातफरीपुलिस व एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र मेंचला रही हैं तलाश…

गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा
गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा

गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार लोगों की मौत
हादसे के बाद क्षेत्र में मच गई अफरातफरी
पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र मेंचला रही हैं तलाश अभियान
उत्तरकाशी,(राजदार टाइम्स): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा सडक़ हादसा हो गया है। गुरुवार को एक इनोवा कार गहरी खाई में गिरकर नदी में समा गई। कार में पांच से सात लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है। गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। एक गंभीर घायल और दो अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है। आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत ओर स्थानीय गंगानी पुलिस ने घायल का रेस्क्यू कर सडक़ तक पहुंचाया। पांच शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे।

जानकारी के अनुसार, वाहन बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सडक़ से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे के बाद घटनास्थल और नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला। इससे पहले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे पांच लोगों के शव बरामद हुए। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। लापता अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं। वाहन में सवार सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।