Rajdaar Times
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब सरकार 162 आंगनवाड़ी वर्करों को देगी 13.57 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने आंगनवाड़ी वर्करों के प्रयासों की कि सराहना कीफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): पंजाब सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने में जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण…

पंजाब सरकार 162 आंगनवाड़ी वर्करों को देगी 13.57 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
पंजाब सरकार 162 आंगनवाड़ी वर्करों को देगी 13.57 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने आंगनवाड़ी वर्करों के प्रयासों की कि सराहना की
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): पंजाब सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने में जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी वर्करों के प्रयासों की सराहना करते हुए मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने में सहयोग देने वाली फगवाड़ा की 162 आंगनवाड़ी वर्करों को कुल 13.57 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यहाँ आयोजित एक समारोह की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल ने पात्र महिलाओं तक पहुंचकर उनके रजिस्ट्रेशन फॉर्म योजना के तहत अपलोड करवाने में आंगनवाड़ी वर्करों द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने में आंगनवाड़ी वर्करों का अहम योगदान रहा है। सांसद डॉ.चब्बेवाल ने बताया कि पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी वर्करों के माध्यम से करवाए गए प्रत्येक रजिस्ट्रेशन के लिए 25 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। इसी के तहत फगवाड़ा की 162 आंगनवाड़ी वर्करों को कुल 13.57 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। योजना को मिल रहे भरपूर समर्थन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फगवाड़ा में 70 हजार से अधिक महिलाओं ने इस योजना के तहत पंजीकरण करवाया है, जबकि पूरे पंजाब में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 80 लाख के पार पहुंच चुका है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिला कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। मावां-धीयां सत्कार योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ परिवार और समाज में उनके योगदान को सम्मान देना है। डॉ.चब्बेवाल ने कहा कि सरकार का विशेष जोर इस बात पर है कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों को सरकार और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और समर्पण के चलते फगवाड़ा सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को योजना के प्रति जागरूक करने और उनका पंजीकरण करवाने में काफी मदद मिली है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।