Rajdaar Times
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

भाई दूज पर भाई अपनी बहनों को दे एचपीवी वैक्सीन का सुरक्षा कवच : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

14 से 15 वर्ष की किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त लगाई जा रही है एचपीवी वैक्सीनहोशियारपुर,(राकेश राणा): भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का…

भाई दूज पर भाई अपनी बहनों को दे एचपीवी वैक्सीन का सुरक्षा कवच : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन
भाई दूज पर भाई अपनी बहनों को दे एचपीवी वैक्सीन का सुरक्षा कवच : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

14 से 15 वर्ष की किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त लगाई जा रही है एचपीवी वैक्सीन
होशियारपुर,(राकेश राणा): भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले के सभी भाईयों से अपील की कि वे अपनी बहनों को उपहार देने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य का उपहार भी दें। कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु की अपनी बहनों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण करवाने में सहयोग करें। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि भाई दूज का पर्व हमें भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास करवाता है। जिस तरह बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं, उसी तरह भाईयों का भी फर्ज है कि वे अपनी बहनों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा किशोरावस्था में इसका टीकाकरण भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण का कुल लक्ष्य 17,131 है। इनमें से अब तक 5,259 डोज लगाई जा चुकी हैं, जबकि 11,872 डोज लगाई जानी बाकी हैं। यह टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है और जिले के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में करवाया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों से अपील की कि वे भाई दूज के इस पावन पर्व पर अपनी बहनों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें और इस नेक पहल में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग दें। बहनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का उपहार देना ही भाई दूज के पर्व की सच्ची भावना है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।