उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): वशिष्ठ भारती इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रतिभा विकास उत्सव ‘नवयुग प्रभा 2026’ का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ किया गया। समारोह के उद्घाटन दिवस पर विद्यार्थियों नेअपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रचनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न प्रतिभाओं के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और दर्शकों कामन मोह लिया।विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण की धर्म पत्नी प्रभजोत कौर घुम्मन, चेयरमैन गिरधर लाल शर्मा, शिक्षाविद सतपाल शास्त्री वक्ता के कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त गुरप्रीत सिंह लवली, प्रभा कुंद्रा, नेहा देवी, श्रीमती जोशना (हलका इंचार्ज महिला आम आदमी पार्टी), मदन लाल, कमल किशोर तथा दक्ष जिंदल (हलका इंचार्ज आम आदमी पार्टी) ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यालय के मैनेजर कपिश दत्त एवं प्रिंसिपल दिनकर पराशर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता केवल कश्यप ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं।

उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रह कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए तथा अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र कीउन्नति के लिए करना चाहिए। प्रभजोत कैर घुम्मन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उनकी प्रतिभा की खूब सराहना की। उन्होंने विद्यालय के निरंतर विकास, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। शानदार नृत्य प्रस्तुतियों, गीत-संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त ‘Best Out of Waste’ प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, कल्पना शीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों मेंउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के मैनेजरकपिश दत्त नेकहा कि विद्यालयका मुख्य उद्देश्यविद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्णशिक्षा प्रदान करने केसाथ-साथ उनकीछिपी हुई प्रतिभाओंको निखारना, उनमेंआत्मविश्वास विकसित करना तथाउन्हें एक जिम्मेदारएवं बेहतर इंसानबनाना है। समारोहका समापन अतिथियोंके प्रति आभारव्यक्त करते हुएकिया गया। पूरेकार्यक्रम के दौरानविद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवंउपस्थित गणमान्य व्यक्तियों मेंविशेष उत्साह औरउमंग देखने कोमिली। ‘नवयुग प्रभा 2026’ कायह आयोजन विद्यार्थियोंको अपनी प्रतिभाप्रदर्शित करने तथाजीवन में आगेबढऩे के लिएएक बेहतर मंचप्रदान करने मेंसफल रहा।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।