कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोले बांसल—जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से बढ़ेंगे आगे
राजनीतिक जीवन में नई पारी शुरू करने का लिया संकल्प
चंडीगढ़/लुधियाना,(केजी शर्मा): पंजाब की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बांसल ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद बांसल ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन की एक नई शुरुआत है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद से वह आने वाले समय में अपने राजनीतिक सफर को नई दिशा दे सकेंगे। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दीपक बांसल ने विशेष रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सचिन पायलट, परगट सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा तथा रवींद्र दलवी का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें कांग्रेस परिवार में शामिल करके जो सम्मान और विश्वास दिया है, उसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना उनके लिए केवल राजनीतिक दल बदलने का फैसला नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी और नई शुरुआत है। वह पार्टी की विचारधारा तथा संगठन के साथ जुडक़र आगे काम करना चाहते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीति में जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी होता है। किसी भी राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाने के लिए लोगों का सहयोग और आशीर्वाद बेहद जरूरी है। उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र के लोगों तथा समर्थकों का स्नेह पहले की तरह मिलता रहेगा। गौरतलब है कि पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं। कांग्रेस की ओर से भी संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे समय में नए नेताओं का पार्टी से जुडऩा पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बन रहा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगे बढऩा, संगठन को मजबूत करने में योगदान देना और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझना रहेगा। अंत में उन्होंने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नई शुरुआत सभी के सहयोग और आशीर्वाद से ही आगे बढ़ेगी।
राजनीतिक सफर की नई शुरुआत: कांग्रेस में शामिल हुए दीपक बांसल, सचिन पायलट सहित वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोले बांसल—जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से बढ़ेंगे आगेराजनीतिक जीवन में नई पारी शुरू करने का लिया संकल्पचंडीगढ़/लुधियाना,(केजी शर्मा): पंजाब की राजनीति में अपन??…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।