Rajdaar Times
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

सही शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य होगा उज्ज्वल : सतपाल शास्त्री

जागृति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया धूमधाम सेमेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानितदातारपुर,(राजदार टाइम्स): शिवालिक पर्वतमाला की गोद में स्थित जागृति पब्लिक स्कूल गोइवाल में वार्षिकोत्सव…

सही शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य होगा उज्ज्वल : सतपाल शास्त्री
सही शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य होगा उज्ज्वल : सतपाल शास्त्री

जागृति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया धूमधाम से
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
दातारपुर,(राजदार टाइम्स): शिवालिक पर्वतमाला की गोद में स्थित जागृति पब्लिक स्कूल गोइवाल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल हरदयाल सिंह ने की। स्कूल में करवाए गए एक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षाविद् सतपाल शास्त्री व वकील रोहित डडवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। तीन घंटे से अधिक समय तक चले इस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में पंजाबी भांगड़ा, गिद्धा, राजस्थानी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

वहीं, भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का प्रभावशाली मंचन भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सतपाल शास्त्री ने कहा कि शिक्षा के आयाम तेजी से बदल रहे हैं। सही शिक्षा वही है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए उन्हें एक योग्य एवं जिम्मेदार नागरिक बनाए। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का दौर है और रोजगार के नए अवसरों के साथ अनेक नए पाठ्यक्रम भी सामने आ रहे हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में विद्यार्थी इन अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठा पाते। इससे उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं हो पाता। शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है और शिक्षा का मूल उद्देश्य उस प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना है। बच्चों को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलने चाहिए, ताकि प्रतिभा पलायन को रोका जा सके और युवा विदेश जाने के बजाय अपने देश में ही बेहतर भविष्य बनाने को प्राथमिकता दें। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम कुमारी ने वर्षभर की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना भी बेहद आवश्यक है। इस समय पर शिक्षा, अनुशासन, खेलकूद, नियमित उपस्थिति, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सतपाल शास्त्री को भी शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में आदर्श डडवाल, कैप्टन केवल सिंह, कैप्टन किशोर कुमार, ममता शर्मा, पूनम, रंजू, ममता कुमारी, पूजा, रजनी वाला, दीपिका, मीनाक्षी, मोनिका, श्वेता, सरोज, परवीन, अंजलि, अनुराधा सहित अन्य शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।