Rajdaar Times
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पावरलिफ्टिंग में तनिष्क ने जीता सोना, पटियाला में 122.5 किलो उठाया भार, रहे अव्वल

दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): कस्बा कमाही देवी के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में आते गांव तुंग के तनिष्क शर्मा ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सोने का तमगा हासिल कर…

पावरलिफ्टिंग में तनिष्क ने जीता सोना, पटियाला में 122.5 किलो उठाया भार, रहे अव्वल
पावरलिफ्टिंग में तनिष्क ने जीता सोना, पटियाला में 122.5 किलो उठाया भार, रहे अव्वल

दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): कस्बा कमाही देवी के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में आते गांव तुंग के तनिष्क शर्मा ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सोने का तमगा हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। प्राप्त विवरण के अनुसार विगत दिवस पटियाला में हुई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तनिष्क शर्मा ने 122.5 किलो भार उठा कर इतिहास रचा और पिछड़े इलाके के नाम पर चार चांद लगा दिए। पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब एवं इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग फैडरेशन के तत्वावधान में आयोजित स्टेट बेंच प्रेस चेंपियनशिप में तनिष्क शर्मा ने उक्त वजन की बेंच प्रेस लगाकर अव्वल नंबर हासिल किया। तनिष्क शर्मा के पिता ओम दत्त शर्मा पूर्व सैनिक हैं। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर वे गदगद हैं, वहीं समूचे गांववासी भी खुशी से फूले नहीं समा रहे। तनिष्क के पिता ने बताया कि तनिष्क शुरू से खेलों में भाग लेता रहा है और हर समय अपनी पढ़ाई व खेल के प्रति ही समर्पित रहता है। वहीं मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी के तपोमूर्ति महंत राज गिरि जी महाराज, सरपंच सरजीवन, प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार, एक्सियन आशीष शर्मा, एक्सियन हरविंदर कुमार, कवि राजेन्द्र मेहता ने भी खुशी जताई तथा तनिष्क के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शाबाशी दी।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।