न हो प्रदूषण इसलिए नहीं फोड़ेंगे पटाखे
दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): जागृति पब्लिक स्कूल गोइवाल में बच्चों एवं प्रबंधन तथा स्टाफ ने बड़े हर्षोल्लास से दीपावली मनाई। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता हुई, संगीत, कहानियां सुनाई गई। प्रिंसिपल पूनम की अध्यक्षता में आदर्श डडवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए बच्चों से कहा कि आज आवश्यकता है कि हम इस सुंदर सृष्टि को हरा-भरा बनाएं, अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि यह सृष्टि हम लोगों के जीने लायक बनीं रहे। पूनम व ममता ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें प्रदूषण फैलाने से बाज़ आना चाहिए नहीं तो बड़ी देर हो जायेगी। उन्होंने कहा अभी दिल्ली और उत्तर भारत में कैसे हालात हैं। प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत आ रही है। दमा व फेफड़ों के रोगियों की जान पर बन रही है, फसलों के अवशेषों को जलाने से हम अपना ही अहित कर रहे हैं। पूनम एवं ममता ने कहा कि पराली तथा अन्य कृषि अवशेष जलाने से और प्रकाश के पर्व दीपावली त्यौहार में पटाखों व आतिशबाजी के अधिक इस्तेमाल की वजह से वायु प्रदूषण चरम सीमा पर पहुंच जाता है, जिससे जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर बहुत ही विपरीत एवं हानिकारक असर पड़ता है। पराली व कृषि अवशेषों को जलाने पर पाबंदी तो जरूर लगी हुई है, परंतु फिर भी कुछ लोग अज्ञानतावश इसे जलाने से परहेज नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए पराली न जलाएं और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न फोड़ें और अपनी जिम्मेवारी समझें। बच्चों ने भी बात समझते हुए इस दीपावली पर पटाखे नहीं फोडऩे की प्रतिज्ञा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जब रावण कुंभकर्ण को मारकर अयोध्या वापस आए थे तो लोगों ने घी के दिए जलाए थे और खुशी मनाई थी। हम भी घरों में दिए जलाएं और मोमबत्ती जलाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका बखूबी निभा सकते हैं और पर्यावरण के रखवाले बन सकते हैं। प्रिंसिपल पूनम ने भी सभी को बधाई दी और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस समय पर ममता, रंजू, ममता कुमारी, रजनी, दीपिका, मीनाक्षी, मोनिका, श्वेता, सरोज, प्रवीण, ममता, अनुराधा, अंजलि तथा अन्य उपस्थित थे।
अपनी इस सुंदर सृष्टि को हरा-भरा बनाएं : पूनम
न हो प्रदूषण इसलिए नहीं फोड़ेंगे पटाखे दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): जागृति पब्लिक स्कूल गोइवाल में बच्चों एवं प्रबंधन तथा स्टाफ ने बड़े हर्षोल्लास से दीपावली मनाई। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।