उत्तर प्रदेश में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP TET) 2027 फरवरी के आखिरी सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी है। इसके अलावा, UPESSC ने बताया है कि भविष्य में UP TET को साल में दो बार आयोजित कराने की योजना है।
फरवरी में UP TET 2027 की तारीख और रिजल्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने UPESSC से UP TET के प्रस्तावित शेड्यूल को मांगा था। इसके जवाब में UPESSC ने फरवरी के अंत में परीक्षा कराने की योजना प्रस्तुत की। माना जा रहा है कि मई 2027 तक UP TET 2027 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
TGT भर्ती के लिए TET पास करना जरूरी
UPESSC ने TGT पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखी है। इस भर्ती में नॉन TET कैंडिडेट्स को आवेदन करने की छूट दी गई है, लेकिन उन्हें 30 जून 2027 तक TET पास करना अनिवार्य होगा। इसलिए फरवरी में होने वाला UP TET 2027 इन कैंडिडेट्स के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।
साल में दो बार UP TET आयोजित कराने की योजना
UPESSC ने बताया है कि वह अब हर एकेडमिक वर्ष में जुलाई और जनवरी में UP TET आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहा है। यह योजना नेशनल काउंसिल ऑफ टीचिंग एजुकेशन (NCTE) की गाइडलाइंस के अनुरूप है। यूपी में अब तक कभी भी किसी साल में दो बार TET आयोजित नहीं हुई है, लेकिन इस बार परिवर्तन की तैयारी है।
स्रोत: tv9hindi.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।