Rajdaar Times
सोमवार, 2 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

नशा समाज की विकराल समस्या, युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर लेना चाहिए हिस्सा : पहलवान निर्मल सिंह

ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का देती हैं अवसरखेलों से नशे जैसी बुराइयों से रह सकते हैं दूरदातारपुर,(राजदार टाइम्स): कंडी क्षेत्र के गांव भवनौर में आयोजित वालीबॉल…

नशा समाज की विकराल समस्या, युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर लेना चाहिए हिस्सा : पहलवान निर्मल सिंह
नशा समाज की विकराल समस्या, युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर लेना चाहिए हिस्सा : पहलवान निर्मल सिंह

ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का देती हैं अवसर

खेलों से नशे जैसी बुराइयों से रह सकते हैं दूर
दातारपुर,(राजदार टाइम्स): कंडी क्षेत्र के गांव भवनौर में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से व्यक्ति का तन, मन और मस्तिष्क मजबूत होता है तथा जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है। पहलवान निर्मल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने गांव भवनौर की युवा टीम को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि अन्य गांवों के युवाओं को भी इस प्रकार के आयोजन करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निर्मल सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि समाज को नशामुक्त, स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाया जा सके। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजकों ने पहलवान निर्मल सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वासुदेव सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।