हॉलीवुड निर्देशक माइकल मान को लॉस एंजेलिस में गन रेंज पर गलती से गोली लग गई, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
माइकल मान को गन रेंज में गोली लगी
83 साल के हॉलीवुड डायरेक्टर माइकल मान को शनिवार को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक गन रेंज पर गोली लग गई। घटना उस समय हुई जब वे अपनी बंदूक होल्स्टर में रख रहे थे। गलती से गोली चल गई और वे घायल हो गए।
लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने इस घटना में माइकल मान के घायल होने की पुष्टि की है। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वे ठीक हैं।
अस्पताल से मिली छुट्टी
माइकल मान के प्रतिनिधियों ने बताया कि गोली लगने के बाद उनका इलाज किया गया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया, “शनिवार को शूटिंग रेंज में बंदूक होल्स्टर में रखते समय अचानक गोली चल गई, जिससे फिल्म निर्देशक माइकल मान को मामूली चोट आई। उनका इलाज किया गया और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।”
माइकल मान के फिल्मी सफर पर नजर
माइकल मान ने ‘हीट’, ‘कोलैटरल’, ‘द इनसाइडर’, ‘मैनहंटर’ और ‘थीफ’ जैसी मशहूर फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी आखिरी फिल्म ‘फरारी’ 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें एडम ड्राइवर और पेनेलोप क्रूज ने अभिनय किया था। यह फिल्म इटैलियन कार निर्माता एंजो फरारी की कहानी पर आधारित थी।
‘हीट 2’ पर काम कर रहे हैं माइकल मान
वर्तमान में माइकल मान अपनी अगली फिल्म ‘हीट 2’ पर काम कर रहे हैं। यह 1995 में आई उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हीट’ का अगला हिस्सा होगी। पहली फिल्म में अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो जैसे दिग्गज कलाकार थे। ‘हीट 2’ मेग गार्डिनर के नाम से लिखी गई इसी नाम की किताब पर आधारित होगी, जिसे माइकल ने 2022 में मेग गार्डिनर के साथ लिखा था।
स्रोत: tv9hindi.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।