Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

UP PET 2026 में कितने नंबर से सरकारी भर्ती में आवेदन मिलेगा? जानिए जरूरी बातें

UP PET 2026 में 60 से 75 अंक लाकर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP PET 2026 में कितने नंबर से सरकारी भर्ती में आवेदन मिलेगा? जानिए जरूरी बातें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित UP PET 2026 परीक्षा तीन दिनों में आयोजित की जा रही है। 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कुल छह पालियों में ये परीक्षा हुई और होगी, जिसमें लगभग 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है। उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि UP PET में कितने नंबर लाने पर सरकारी भर्तियों में आवेदन का मौका मिलेगा।

UP PET का स्कोर किन नौकरियों के लिए जरूरी है?

UP PET के आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का अवसर मिलता है। इनमें लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट, एक्साइज कांस्टेबल, वन रक्षक, पंचायत सहायक और तकनीकी/लैब असिस्टेंट जैसी नौकरियां शामिल हैं।

UP PET 2026 परीक्षा पैटर्न

UP PET परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट आधारित होती है, जो दो घंटे की अवधि में आयोजित होती है। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 नंबर निर्धारित है। गलत उत्तर देने पर 0.25 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होती है।

सरकारी भर्ती के लिए UP PET में कितना स्कोर जरूरी है?

  • ग्रुप C की भर्तियों में आवेदन के लिए वैध UP PET स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।
  • मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग UP PET के स्कोर के आधार पर होती है।
  • अलग- अलग पदों के लिए कटऑफ अलग होती है, सामान्यत: पद संख्या के अनुसार 15 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • पिछली भर्तियों के अनुसार, सामान्य श्रेणी के लिए 60 से 75 अंक लाने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए कटऑफ कम होती है।

इसलिए UP PET में अच्छे अंक लाना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि उम्मीदवार सरकारी भर्ती की मुख्य परीक्षाओं के लिए चुने जा सकें।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।