Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर विकास मनकोटिया का भव्य सम्मान

एडवांस अमेरिकन इंस्टीट्यूट एवं काव्या एंटरप्राइज की टीम ने सिरोपा भेंट कर दी बधाईमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकास मनकोटिया को जिला वाइस प्रधान (उपाध्यक्ष) की महत्वपूर्ण…

जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर विकास मनकोटिया का भव्य सम्मान
जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर विकास मनकोटिया का भव्य सम्मान

एडवांस अमेरिकन इंस्टीट्यूट एवं काव्या एंटरप्राइज की टीम ने सिरोपा भेंट कर दी बधाई
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकास मनकोटिया को जिला वाइस प्रधान (उपाध्यक्ष) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर एडवांस अमेरिकन इंस्टीट्यूट एवं काव्या एंटरप्राइज की ओर से अपने कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के प्रमुख कपिल ठाकुर एवं रमन शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ विकास मनकोटिया का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान कपिल ठाकुर एवं रमन शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा विकास मनकोटिया को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना उनके राजनीतिक अनुभव, समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास मनकोटिया अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर अरशदीप सिंह, मनमिंदर सिंह, जसदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, युवराज सिंह, राहुल एवं साहिल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में एडवांस अमेरिकन इंस्टीट्यूट एवं काव्या एंटरप्राइज की समस्त टीम ने विकास मनकोटिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।