Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

विजय कुमार बिल्ला भाजपा बीसी मोर्चा के को-ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त

अविनाश राय खन्ना ने किया सम्मानितपूर्व सांसद ने दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएंबोले, संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहमहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा नेता…

विजय कुमार बिल्ला भाजपा बीसी मोर्चा के को-ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त
विजय कुमार बिल्ला भाजपा बीसी मोर्चा के को-ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त

अविनाश राय खन्ना ने किया सम्मानित
पूर्व सांसद ने दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं

बोले, संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के बीत क्षेत्र से संबंधित विजय कुमार बिल्ला को भारतीय जनता पार्टी के बी.सी. मोर्चा का को-ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विजय कुमार बिल्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा संगठन में मेहनती, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का विशेष महत्व है। विजय कुमार बिल्ला को सौंपी गई नई जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक योगदान को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय कुमार बिल्ला पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदीप रंगीला, प्रदीप राणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।