Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

युथ फेस्टिवल विद्यार्थियों को पंजाब की संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम : अविनाश राय खन्ना

कहा, सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में निखरती है रचनात्मक प्रतिभा और नेतृत्व क्षमताहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि युथ फेस्टिवल…

युथ फेस्टिवल विद्यार्थियों को पंजाब की संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम : अविनाश राय खन्ना
युथ फेस्टिवल विद्यार्थियों को पंजाब की संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम : अविनाश राय खन्ना

कहा, सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में निखरती है रचनात्मक प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि युथ फेस्टिवल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों को पंजाब की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं। खन्ना ने कहा कि युथ फेस्टिवल विद्यार्थियों को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मूल्यों की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, साहित्य और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। खन्ना ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन, प्रिंसिपल, शिक्षकों, आयोजकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति, भाषा, वेशभूषा, सभ्यता, पारंपरिक पहनावे और खान-पान से प्रेम करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन के सदस्यों सहित प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला, कॉलेज का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।