Rajdaar Times
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

अधिक मात्रा में फूड कलर का इस्तेमाल करके बनाई गई जलेबी नष्ट, बिना एक्सपायरी डेट वाली सॉस भी मौके पर नष्ट

गढ़दीवाला में सड़क किनारे जलेबी विक्रेता की जांच, मिठाइयों को ढककर रखने के निर्देशमुकेरियां के पठानकोट रोड पर स्थित ढाबे की भी जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए दो सैंपलगढ़दीवाला/मुकेरियां,(राजदार…

अधिक मात्रा में फूड कलर का इस्तेमाल करके बनाई गई जलेबी नष्ट, बिना एक्सपायरी डेट वाली सॉस भी मौके पर नष्ट
अधिक मात्रा में फूड कलर का इस्तेमाल करके बनाई गई जलेबी नष्ट, बिना एक्सपायरी डेट वाली सॉस भी मौके पर नष्ट

गढ़दीवाला में सड़क किनारे जलेबी विक्रेता की जांच, मिठाइयों को ढककर रखने के निर्देश

मुकेरियां के पठानकोट रोड पर स्थित ढाबे की भी जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए दो सैंपल

गढ़दीवाला/मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): त्योहारों के मौसम में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब श्रीमती कंवलप्रीत कौर बराड़ और डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती आशिका जैन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ.मनदीप कमल के निर्देशों तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जतिंदर भाटिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। फूड सेफ्टी ऑफिसर मुनीश सोढ़ी और टीम के सदस्यों द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच के दौरान गढ़दीवाला में सड़क किनारे जलेबी बेच रहे एक विक्रेता की जांच की गई। इस दौरान जलेबी में फूड कलर का अधिक मात्रा में इस्तेमाल पाए जाने के कारण संबंधित जलेबियों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। टीम द्वारा विक्रेता को सख्त निर्देश दिए गए कि मिठाइयों को खुले में न रखा जाए, बल्कि धूल, मक्खियों और अन्य गंदगी से बचाने के लिए हमेशा ढककर रखा जाए। विक्रेता को खाद्य पदार्थ तैयार करने और बेचने के दौरान स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया। इसके अतिरिक्त, मुकेरियां में पठानकोट रोड पर स्थित एक ढाबे की भी जांच की गई।

जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो सैंपल लिए गए। इसी दौरान बिना एक्सपायरी डेट अंकित की गई सॉस को भी मौके पर नष्ट करवा दिया गया, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे खाद्य पदार्थों की तैयारी, भंडारण और बिक्री के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों को ढककर रखा जाए, फूड कलर का इस्तेमाल निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाए तथा एक्सपायरी डेट और लेबलिंग संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों की बिक्री में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।