Rajdaar Times
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

यदि केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई होती, तो किसानों को होता बहुत लाभ : डॉ.हरसिमरत साही

कहा, पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की कई अन्य योजनाओं को नहीं होने दिया लागूकेंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूकतादसूहा,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिण??…

यदि केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई होती, तो किसानों को होता बहुत लाभ : डॉ.हरसिमरत साही
यदि केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई होती, तो किसानों को होता बहुत लाभ : डॉ.हरसिमरत साही

कहा, पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की कई अन्य योजनाओं को नहीं होने दिया लागू
केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूकता
दसूहा,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नगर परिषद दसूहा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.हरसिमरत साही ने नजदीक के गांव ऊच्ची बस्सी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों से चर्चा की गई एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भाजपा नेता साही ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि गत दिवस हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। यदि केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई होती, तो किसानों को इससे बहुत लाभ होता। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की कई अन्य योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य आम जनता, किसानों, मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने जनता से इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने और पात्र लाभार्थियों तक यह जानकारी पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के संबंध में भी विचार साझा किए गए। साही ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दसूहा निर्वाचन क्षेत्र में 3000 मकान बनाए जा रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य जनता से सीधा संपर्क स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि गांवों में इस तरह की बैठकों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देना और उन्हें उचित लाभ दिलाने के प्रयास करना बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय पर भाजपा जिला प्रचार सचिव अमरजीत सिंह गोल्ड़ी के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।