Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

स्वर्गीय शबनम कौर के सपनों को साकार करने की दिशा में केएमएस कॉलेज का एक और कदम

नए मुख्य द्वार का नींव पत्थर रखा, कॉलेज की उन्नति एवं विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्पदसूहा,(राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जालंधर के अधीन बीबी अमर कौर ज??…

स्वर्गीय शबनम कौर के सपनों को साकार करने की दिशा में केएमएस कॉलेज का एक और कदम
स्वर्गीय शबनम कौर के सपनों को साकार करने की दिशा में केएमएस कॉलेज का एक और कदम

नए मुख्य द्वार का नींव पत्थर रखा, कॉलेज की उन्नति एवं विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प

दसूहा,(राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जालंधर के अधीन बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट में स्वर्गीय प्रिंसिपल डॉ.शबनम कौर की स्मृति को समर्पित कॉलेज के नए मुख्य द्वार के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। यह पहल उनके द्वारा कॉलेज की उन्नति एवं बेहतरी के लिए देखे गए सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस निर्माण कार्य की पहल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी द्वारा की गई। नए मुख्य द्वार का नींव पत्थर प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी एवं डीन अकादमिक डॉ.राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रखा गया। प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी ने कहा कि स्वर्गीय डॉ.शबनम कौर ने सदैव कॉलेज की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सपने देखे थे। उनके सपनों को साकार करना और कॉलेज को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विकास कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे। डीन अकादमिक डॉ.राजेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ.शबनम कौर द्वारा कॉलेज की बेहतरी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया गया योगदान सदैव याद रखा जाएगा। नए मुख्य द्वार का निर्माण उनके सपनों को आगे बढ़ाने तथा कॉलेज के बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि समस्त स्टाफ के सहयोग से कॉलेज की उन्नति के लिए ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त फैकल्टी सदस्यों ने स्वर्गीय डॉ.शबनम कौर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और संस्थान की निरंतर उन्नति एवं विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त सरदार हरप्रीत सिंह (संगीत अकादमी, दसूहा), लखविंदर कौर, संदीप कौर, गुरप्रीत सिंह, नविंदर सिंह एवं धनवीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।