Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

लोकतंत्र की हत्या का सबसे बड़ा अध्याय कांग्रेस ने 1975 में लिखा था : खन्ना

कहा, राहुल गांधी किस मुंह से लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैंहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर अनर्गल बातें करने वाले प्रतिपक्ष नेता राहुल…

लोकतंत्र की हत्या का सबसे बड़ा अध्याय कांग्रेस ने 1975 में लिखा था : खन्ना
लोकतंत्र की हत्या का सबसे बड़ा अध्याय कांग्रेस ने 1975 में लिखा था : खन्ना

कहा, राहुल गांधी किस मुंह से लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर अनर्गल बातें करने वाले प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी बार बार कह रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। इसी राहुल गांधी की दादी श्रीमती इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंटा और वर्ष 1975 में आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। खन्ना ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होने की बात जिसे हर भारतवासी गर्व के साथ कहते हैं उसी लोकतंत्र को तब आपातकाल का दंश झेलना पड़ा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश पर थोपा गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय के रूप में जुड़ चुका है। आपातकाल के दौरान नागरिकों के सभी मूल अधिकार खत्म कर दिए गए थे। राजनेताओं को जेल में डाल दिया गया था। जेल में लोगों को पशुओं की तरह बंद कर दिया गया और वीभत्स यातनाएं दी गईं। कांग्रेस ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से जनता के अधिकारों को छीनकर व लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। मीडिया की आवाज को दबाने के लिए अख़बारों पर सेंसरशिप लगा दी गई थी, पूरा देश सुलग उठा था। जबरिया नसबंदी जैसे सरकारी कृत्यों के प्रति लोगों में भारी रोष था। खन्ना ने कहा कि राहुल गांधी किस मुंह से लोकतंत्र समाप्त होने की बात कर रहे हैं जबकि वह खुद लोकतंत्र के हत्यारे कहे जाने वाले परिवार के सदस्य हैं जिसने लोकतंत्र समाप्त करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी थी। खन्ना ने कहा कि राहुल गाँधी को चाहिए की ऐसी हवाई बयानबाजी को छोड़कर जनता के मत का इंतज़ार करे क्यूंकि देश की जनता दूरदर्शी सोच की मालिक है और जनता इतिहास भूली नहीं है।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।