Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

PACL निवेशकों की फंसी राशि वापस दिलवाने का मुद्दा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग

इंसाफ दी आवाज वेलफेयर सोसाइटी ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को सौंपा ज्ञापन, पंजाब के करीब 35 लाख निवेशकों को राहत दिलाने की अपीलहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता…

PACL निवेशकों की फंसी राशि वापस दिलवाने का मुद्दा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग
PACL निवेशकों की फंसी राशि वापस दिलवाने का मुद्दा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग

इंसाफ दी आवाज वेलफेयर सोसाइटी ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को सौंपा ज्ञापन, पंजाब के करीब 35 लाख निवेशकों को राहत दिलाने की अपील

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना को इंसाफ दी आवाज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से PACL कंपनी में निवेश करने वाले लाखों निवेशकों की फंसी हुई राशि वापस दिलवाने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने मांग की कि पंजाब के लाखों निवेशकों की इस गंभीर समस्या को वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाए, ताकि निवेशकों की जमा पूंजी वापस दिलवाने के लिए ठोस एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन में सोसाइटी ने बताया कि PACL कंपनी में पंजाब के लगभग 35 लाख निवेशकों की करोड़ों रुपये की राशि फंसी हुई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निवेशकों की रकम वापस करवाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर.एम. लोढ़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया था। इसके बावजूद लंबे समय से प्रयास जारी रहने के बाद भी निवेशकों को उनकी मेहनत की कमाई वापस नहीं मिल पाई है। ज्ञापन में 2 फरवरी 2016 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का भी उल्लेख किया गया। सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पंजाब में PACL कंपनी की लगभग 10 हजार एकड़ जमीन होने की जानकारी देते हुए कहा कि इस संपत्ति को बेचकर निवेशकों की करीब 8 हजार करोड़ रुपये की राशि वापस दिलवाई जा सकती है। उन्होंने मांग की कि निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार इस मामले में गंभीरता से कदम उठाए और उनकी जमा पूंजी लौटाने की प्रक्रिया तेज की जाए। इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने सोसाइटी के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि निवेशकों के हितों और उनके साथ हुए अन्याय के मुद्दे को उचित मंचों पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही इस विषय को भाजपा के आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के घोषणा पत्र में शामिल करवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह धांगड़, महामंत्री अभय कुमार दुबे, बलबीर सिंह जम्मू सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।