दसूहा,(राजदार टाइम्स): पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में आयोजित जोनल युवा मेले में जे.सी डी.ए.वी कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी कला, प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। युवा मेले के दौरान कविता उच्चारण प्रतियोगिता में कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रिधम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सुलेख प्रतियोगिता में मन्नत, निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्रेया तथा कविता लेखन प्रतियोगिता में अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज की उपलब्धियों में एक और कड़ी जोड़ दी। विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि कॉलेज के प्राचार्य डॉ.भानु गुप्ता के कुशल नेतृत्व तथा डीन, ई.एम.ए डॉ.नरगिस ढिल्लों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। प्राचार्य डॉ.भानु गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा युवा मेले में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने समस्त स्टाफ सदस्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों, कड़ी मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।
जोनल युवा मेले में जेसी डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया संस्थान का गौरव
दसूहा,(राजदार टाइम्स): पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में आयोजित जोनल युवा मेले में जे.सी डी.ए.वी कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी कला, प्रतिभा एवं रचनात्मक…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।