राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं सांसद अरुण भारती के मार्गदर्शन में होगा कार्यक्रम
पंजाब विधानसभा चुनावों की रणनीति और संगठन की मजबूती पर होगी चर्चा
होशियारपुर,(संदीप वर्मा): लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की ओर से पार्टी का स्थापना दिवस समारोह 28 नवंबर 2026 को होशियारपुर के चौहाल में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी के राज्य लीगल सेल की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट खुशबू मिश्रा ने होशियारपुर के सभी प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की कवरेज के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान तथा सांसद एवं पंजाब राज्य प्रभारी श्री अरुण भारती के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के तहत इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, लीगल सेल के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। एडवोकेट खुशबू मिश्रा ने बताया कि स्थापना दिवस पार्टी की सामाजिक न्याय, समावेशी विकास तथा प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। समारोह के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतिक रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी नेतृत्व के साथ होशियारपुर के विकास को लेकर पार्टी के दृष्टिकोण तथा आगामी विधानसभा चुनावों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की कवरेज करने की अपील की।
कार्यक्रम का विवरण...
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का स्थापना दिवस समारोह।
दिनांक: 28 नवंबर 2026 (शनिवार)।
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
स्थान: चौहाल, जिला होशियारपुर, पंजाब।
आयोजक: एडवोकेट खुशबू मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य लीगल सेल।
एडवोकेट खुशबू मिश्रा ने सभी समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों से समारोह में शामिल होकर इसे अपने प्रतिष्ठित माध्यमों पर प्रमुखता से स्थान देने का अनुरोध किया।
लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास का स्थापना दिवस समारोह 28 नवंबर को चौहाल में होगा आयोजित
राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं सांसद अरुण भारती के मार्गदर्शन में होगा कार्यक्रमपंजाब विधानसभा चुनावों की रणनीति और संगठन की मजबूती पर होगी चर्चाहोशियारपुर,(संदीप वर्मा): लोक जनशक्ति पार्टी (राम…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।