Rajdaar Times
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पठानकोट में 27 नवंबर को रात 8 बजे होगी मॉक ड्रिल, पूरे शहर में बजेगा सायरन और रहेगा ब्लैकआउट

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 पर होगा आपातकालीन अभ्यास, जिला प्रशासक अशोक कुमार ने शहरवासियों से घबराने की बजाय प्रशासन का सहयोग करने की अपील कीपठानकोट,(बिट्टा काटल): पठानकोट जिला प्रशासन की ओर से किस??…

पठानकोट में 27 नवंबर को रात 8 बजे होगी मॉक ड्रिल, पूरे शहर में बजेगा सायरन और रहेगा ब्लैकआउट
पठानकोट में 27 नवंबर को रात 8 बजे होगी मॉक ड्रिल, पूरे शहर में बजेगा सायरन और रहेगा ब्लैकआउट

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 पर होगा आपातकालीन अभ्यास, जिला प्रशासक अशोक कुमार ने शहरवासियों से घबराने की बजाय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की
पठानकोट,(बिट्टा काटल): पठानकोट जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा अथवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 27 नवंबर को रात 8 बजे पठानकोट शहर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास पठानकोट रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 पर किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला प्रशासक अशोक कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान पठानकोट शहर में सायरन बजाए जाएंगे तथा रात 8 बजे पूरे शहर में बिजली बंद करके ब्लैकआउट किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक प्रशासनिक अभ्यास होगा और शहरवासियों को सायरन बजने अथवा बिजली गुल होने पर घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों की तैयारियों, आपसी तालमेल एवं आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता का परीक्षण करना है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी अप्रिय घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासक ने पठानकोट शहर के सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि 27 नवंबर की रात 8 बजे जब सायरन बजें और ब्लैकआउट किया जाए तो किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही घबराएं। यह पूर्व निर्धारित अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को तैयार रखना है। उन्होंने शहरवासियों से यह भी आग्रह किया कि मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ब्लैकआउट बनाए रखें तथा इस महत्वपूर्ण अभ्यास को सफल बनाने में जिला प्रशासन को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास समय-समय पर आयोजित करना आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित आपदा या आपातकालीन स्थिति में प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।