Rajdaar Times
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जय भीम टाइगर फोर्स ने एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू को किया सम्मानित

छगला गांव में विशेष बैठक का आयोजन, जाति-धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का दिया संदेशदसूहा,(राजदार टाइम्स): नजदीक के छगला में जय भीम टाइगर फोर्स की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक…

जय भीम टाइगर फोर्स ने एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू को किया सम्मानित
जय भीम टाइगर फोर्स ने एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू को किया सम्मानित

छगला गांव में विशेष बैठक का आयोजन, जाति-धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का दिया संदेश
दसूहा,(राजदार टाइम्स): नजदीक के छगला में जय भीम टाइगर फोर्स की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू को उनकी नियुक्ति पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह बैठक दीपक छगला के नेतृत्व में तथा जय भीम टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष विक्की जलोटा, उपाध्यक्ष सोनी रविदासिया, पंजाब सदस्य राम दत्तु बन्याल एवं जसवंत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू अपने सहयोगियों सहित विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान जय भीम टाइगर फोर्स के पदाधिकारियों ने एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्मानित किया। अपने संबोधन में एडवोकेट सिद्धू ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे, समानता और सहयोग की भावना से ही एक अच्छे एवं आदर्श समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पीडि़तों और दलितों के साथ खड़े रहे हैं और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर वह न्याय की लड़ाई लडऩे के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जय भीम टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष विक्की जलोटा ने उपस्थित लोगों से भाजपा संगठन के साथ जुडऩे और इसकी सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के साथ अत्याचार या अन्याय होने पर जय भीम टाइगर फोर्स पीडि़तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाएगी। इस मौके पर प्रिंसिपल नवदीप सिंह विर्क, डॉ.सुखदेव सिंह लंगरपुर, इंदरपाल सिंह संधू, विक्की जलोटा, जसवंत सिंह खालसा, सोनी रविदासिया, दीपक छगला सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गांव निवासी भी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।