विद्यार्थियों ने लगाए विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल, निदेशक इकबाल चीमा ने किया उद्घाटन
दसूहा,(राजदार टाइम्स): दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद में विद्यार्थियों में व्यापारिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने एवं मनोरंजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य व्यापार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी मेहनत एवं सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया। मेले में समोसा चाट, चीनी चाट, कॉटन कैंडी, फ्रूट चाट, कॉफी, पास्ता, सैंडविच, गोलगप्पे, स्वीट कॉर्न, भेलपुरी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए।

इसके अलावा म्यूजिकल चेयर रेस जैसी मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक स.इकबाल सिंह चीमा ने व्यापार मेले का उद्घाटन किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है। विद्यार्थी स्वयं अपने द्वारा तैयार की गई वस्तुओं का विक्रय मूल्य निर्धारित करते हैं और उन्हें बेचने का अनुभव प्राप्त करते हैं, जिससे उनमें व्यापारिक समझ, आत्मविश्वास एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित होती है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती जगजीत कौर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए मेले की सफलता पर बधाई दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष स.दविंदर सिंह चीमा, स्कूल प्रबंधक स.रविंदर पाल सिंह चीमा, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत कौर, बलजीत कौर, मंजीत कौर, अमरप्रीत कौर, अनमोल, दीक्षा, रंजीत कौर, रजनी, संदीप बाला, हरप्रीत कौर, मनजोत, कमलजीत कौर, जसपिंदर कौर, राधिका, ममता, मोनिका, मीनू बाला, जीवन ज्योति, वीना सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।