Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

भाजपा के समर्थन में पंजाब के लोग खुद आ रहे हैं आगे : वकील शुभ सरोज

बोले, आप सरकार से छुटकारा चाहते हैं पंजाब के लोगकानून व्यवस्था की स्थिति पर जताई चिंतादसूहा,(राजदार टाइम्स): पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न गांवों…

भाजपा के समर्थन में पंजाब के लोग खुद आ रहे हैं आगे : वकील शुभ सरोज
भाजपा के समर्थन में पंजाब के लोग खुद आ रहे हैं आगे : वकील शुभ सरोज

बोले, आप सरकार से छुटकारा चाहते हैं पंजाब के लोग
कानून व्यवस्था की स्थिति पर जताई चिंता
दसूहा,(राजदार टाइम्स): पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न गांवों में आयोजित नुक्कड़ बैठकों में लोगों की स्वैच्छिक भागीदारी इसका प्रमाण है। यह बात भाजपा लीगल सेल के जिलाध्यक्ष एवं एडवोकेट शुभ सरोज ने नजदीकी गांव बाला कुलियां में ईसाई भाईचारे की ओर से आयोजित नुक्कड़ बैठक को संबोधित करते हुए कही। शुभ सरोज ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से छुटकारा चाहते हैं।

उनके अनुसार, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आए दिन हत्या, डकैती और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब छोटे व्यापारियों को भी फिरौती की धमकियां मिल रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि पंजाब का व्यापारी, किसान और कर्मचारी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। लोग केंद्र सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब में भी भाजपा की सरकार चाहते हैं, ताकि प्रदेश को दोबारा तरक्की और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर ठाकुर विजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और गांव के निवासी भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।