Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

डैफोडिल पब्लिक स्कूल में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजगुलजिंदर सिद्धू का भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूल स्टाफ ने किया सम्मानितसिद्धू बोले, पार्टी की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगासंसारपुर,/संगवाल चौक,(राजदार टाइम्स): डैफोडिल पब्लिक स्कूल में भाजपा किसान…

डैफोडिल पब्लिक स्कूल में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजगुलजिंदर सिद्धू का भव्य स्वागत
डैफोडिल पब्लिक स्कूल में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू का भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूल स्टाफ ने किया सम्मानित

सिद्धू बोले, पार्टी की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा

संसारपुर,/संगवाल चौक,(राजदार टाइम्स): डैफोडिल पब्लिक स्कूल में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू का भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्कूल प्रबंधन और स्टाफ सदस्यों की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं विशेष सम्मान किया गया। स्कूल प्रशासकों, कर्मचारियों और उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे। सम्मान समारोह के दौरान अधिवक्ता राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू ने स्कूल प्रबंधन, समस्त स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो मान-सम्मान दिया गया है, वह उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भावना के साथ निभाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से डैफोडिल पब्लिक स्कूल के सभी प्रशासकों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर अध्यक्ष चन्नन सिंह, प्रधानाचार्य नवदीप सिंह विर्क, वरुण कुमार, डॉ.सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह बाजवा, प्रधानाचार्य कुंवर बलविंदर सिंह, कृष्ण देव शर्मा, कपिल शर्मा, मलकीत सिंह, विजय कुमारी, अंजली देवी, प्रवीण कुमारी, रविंदर कौर, निशा रानी, मनीषा रानी, उर्मिला देवी और इंदरपाल सिंह संधू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्कूल कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।