Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जेेजों-माहिलपुर और नांगल-गढ़शंकर रोड पर खनन सामग्री से भरे टिप्परों की आवाजाही रात 7 से सुबह 7 बजे तक ही रहेगी जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने धारा

163 के तहत जारी किए आदेश, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दिन के समय आवाजाही पर लगाई रोकहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के…

जेेजों-माहिलपुर और नांगल-गढ़शंकर रोड पर खनन सामग्री से भरे टिप्परों की आवाजाही रात 7 से सुबह 7 बजे तक ही रहेगी जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने धारा
जेेजों-माहिलपुर और नांगल-गढ़शंकर रोड पर खनन सामग्री से भरे टिप्परों की आवाजाही रात 7 से सुबह 7 बजे तक ही रहेगी जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने धारा

163 के तहत जारी किए आदेश, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दिन के समय आवाजाही पर लगाई रोक

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले की जेजों से माहिलपुर रोड और नांगल से गढ़शंकर रोड पर खनन सामग्री ले जाने वाले टिप्परों एवं ट्रकों की आवाजाही को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, उक्त सड़कों पर खनन सामग्री ले जाने वाले टिप्परों एवं ट्रकों को केवल शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक ही चलने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त समय में इन वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेशों के अनुसार, जिला प्रशासन के ध्यान में आया है कि होशियारपुर जिले की माहिलपुर रोड और नांगल से गढ़शंकर रोड पर खनन सामग्री ले जाने वाले टिप्परों एवं ट्रकों के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनसे जान-माल का नुकसान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनहित एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन वाहनों की आवाजाही को निर्धारित समय के अनुसार नियंत्रित करना आवश्यक समझा गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों के तहत गढ़शंकर के पुलिस उपाधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा टिप्परों एवं ट्रकों की ओवरस्पीडिंग की नियमित जांच की जाए। इसी प्रकार, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, होशियारपुर द्वारा ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता, ड्रेनेज-कम-जिला खनन अधिकारी, होशियारपुर को अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चेक पोस्टों पर उपलब्ध वजन मापने वाले कांटों के माध्यम से ओवरलोडेड टिप्परों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा जारी ये आदेश 20 जनवरी, 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।