Rajdaar Times
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में विद्यार्थियों को स्वस्थ डिजिटल आदतें अपनाने के लिए सशक्त बनाने हेतु एक रोचक कार्यशाला का किया गया आयोजन

विराम लें, आत्मचिंतन करें और नई शुरुआत करेंविद्यार्थियों को स्वस्थ डिजिटल आदतें अपनाने के लिए सशक्त बनानादसूहा,(राजदार टाइम्स): वासल एजुकेशन के मार्गदर्शन में संचालित कै6िब्रज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा…

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में विद्यार्थियों को स्वस्थ डिजिटल आदतें अपनाने के लिए सशक्त बनाने हेतु एक रोचक कार्यशाला का किया गया आयोजन
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में विद्यार्थियों को स्वस्थ डिजिटल आदतें अपनाने के लिए सशक्त बनाने हेतु एक रोचक कार्यशाला का किया गया आयोजन

विराम लें, आत्मचिंतन करें और नई शुरुआत करें
विद्यार्थियों को स्वस्थ डिजिटल आदतें अपनाने के लिए सशक्त बनाना
दसूहा,(राजदार टाइम्स): वासल एजुकेशन के मार्गदर्शन में संचालित कै6िब्रज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कक्षा सातवीं एवं कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए नियंत्रण अपने हाथों में लें-आपकी पसंद, आपकी आदतें, आपका जीवन विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं रोचक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस पहल का मु2य उद्देश्य विद्यार्थियों को जि6मेदार डिजिटल व्यवहार, स्क्रीन टाइम की स्वस्थ आदतों तथा डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को सोच-समझ कर निर्णय लेने, अपने ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने तथा तकनीक के साथ एक जि6मेदार संबंध विकसित करने के लिए प्रेरित करना था। इस ज्ञान वर्धक एवं संवादात्मक सत्र का संचालन प्र2यात मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट श्रीमती अनुषा त्यागी द्वारा किया गया। वेसीआईडी-यूनेस्को प्रमाणित ए1सप्रेसिव आर्ट्स-आधारित थेरेपिस्ट तथा प्रशिक्षित प्ले थेरेपी विशेषज्ञ हैं और इस क्षेत्र में उन्हें लगभग एक दशक का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वे फोर्टिस हेल्थ केयर के मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार विज्ञान विभाग में परामर्शदाता ए1सप्रेसिव आर्ट्स थेरेपिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। कार्यशाला के दौरान सुश्री त्यागी ने विद्यार्थियों के साथ सार्थक चर्चा की तथा विभिन्न संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें समझाया कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम, डिजिटल उपकरणों का लंबे समय तक उपयोग एवं अस्वस्थ ऑनलाइन आदतें उनके स्वास्थ्य और समग्र विकास को किस प्रकार प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले संभावित दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला, जिनमें नींद के पैटर्न में गड़बड़ी, आँखों में तनाव, शारीरिक गतिविधियों में कमी, एकाग्रता में गिरावट, भावनात्मक तनाव एवं सामाजिक अलगाव शामिल हैं। दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों और विचारो8ोजक संवादों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी डिजिटल आदतों को पहचानने, स्क्रीन पर अत्यधिक निर्भरता के संकेतों को समझने तथा तकनीक का उपयोग करते समय व्यक्तिगत सीमाएँ निर्धारित करने के मह8्व के प्रति जागरूक किया।

सत्र के दौरान यह मह8वपूर्ण संदेश भी दिया गया कि जब विद्यार्थियों को लगे कि उनकी ऑनलाइन आदतों पर नियंत्रण रखना कठिन हो रहा है, तो उन्हें सहायता माँगने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए। उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि यदि वे आवश्यकता से अधिक समय ऑनलाइन बिताते हैं या स्क्रीन के उपयोग को कम करने में कठिनाई महसूस करते हैं, तो अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा किसी अन्य विश्वसनीय वयस्क से खुलकर बातचीत करें। उन्होंने स्क्रीन टाइम को सीमित करने, नियमित अंतराल पर विश्राम लेने, शारीरिक गतिविधियों को प्राथमिकता देने, स्क्रीन-मुक्त समय निर्धारित करने तथा वास्तविक जीवन में सार्थक सामाजिक संवाद को बढ़ावा देने जैसी व्यावहारिक रणनीतियाँ भी साझा कीं। उनका संवेदनशील दृष्टिकोण एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण शैली इस सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली बनाने में सफल रही। इस अवसर पर माननीय एग्जी1यूटिव प्रिंसिपल श्रीमती अंजू धवन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते डिजिटलयुग में डिजिटल जागरूकता एवं तकनीक का जि6मेदारी पूर्वक उपयोग करना जीवन के अत्यंत आवश्यक कौशल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक डिजिटल नागरिक बनाने पर बल दिया, जो आत्म-नियंत्रण रखते हुए ऑनलाइन गतिविधियों में सोच-समझ कर निर्णय लें तथा यह समझें कि तकनीक उनके जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम होनी चाहिए, न कि उनके जीवन को नियंत्रित करने का साधन। उन्होंने श्रीमती अनुषा त्यागी के बहुमूल्य विचारों, रोचक संवाद एवं सार्थक मार्गदर्शन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। वासल ऐजुकेशन के अध्यक्ष के.के वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ राघव वासल तथा डायरे1टर श्रीमती अदिति ने सामूहिक रूप से इस विचार को दोहराया कि कै6िब्रज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा की शैक्षणिक विचारधारा केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास पर भी समान रूप से केंद्रित है। उन्होंने प्रबंधन की इस अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया कि विद्यार्थियों को आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने तथा तकनीक-आधारित होती दुनिया में सोच-समझकर निर्णय लेने के अवसर प्रदान करके उन्हें डिजिटल रूप से जि6मेदार, भावनात्मक रूप से संतुलित एवं स्वास्थ्य केप्रति जागरूक नागरिक बनाया जाएगा। सत्र का समापन एक प्रेरणा दायक संदेश के साथ हुआ, जिसने विद्यार्थियों को अपनी ऑनलाइन आदतों का पुन र्मूल्यांकन करने, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा जागरूकता, जि6मेदारी एवं आत्म-नियंत्रण के साथ अपने डिजिटल जीवन की बागडोर स्वयं संभालने के लिए प्रेरित किया।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।