Rajdaar Times
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में वार्षिक मेले ने बिखेरे खुशियों के रंग, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

दसूहा,(राजदार टाइम्स): जे.सी डी.ए.वी कॉलेज में प्राचार्य डॉ.भानु गुप्ता के नेतृत्व तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ.नरगिस ढिल्लों के दिशा-निर्देशन में वार्षिक फेट का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ…

जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में वार्षिक मेले ने बिखेरे खुशियों के रंग, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग
जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में वार्षिक मेले ने बिखेरे खुशियों के रंग, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

दसूहा,(राजदार टाइम्स): जे.सी डी.ए.वी कॉलेज में प्राचार्य डॉ.भानु गुप्ता के नेतृत्व तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ.नरगिस ढिल्लों के दिशा-निर्देशन में वार्षिक फेट का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कॉलेज परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी रौनक को बढ़ाया। वार्षिक फेट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन, रचनात्मकता और आपसी मेल-जोल के लिए एक मंच प्रदान करना था, पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को एक साथ मिलकर आनंद के पल बिताने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर दिया।मेले में लगभग 16 से 17 मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें विद्यार्थियों और अन्य आगंतुकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ‘म्यूजिक ऑन डिमांड’ का स्टॉल भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जहां मनपसंद संगीत ने मेले के वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों और स्नैक्स के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ.भानु गुप्ता ने आयोजन समिति, शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत, लगन तथा समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी प्रतिष्ठित हस्तियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमणदीप सिंह, अध्यक्ष ए.बी शुगर मिल्स, विशाल खोसला, प्रबंध निदेशक होटल किंग विराट, हरगुरदेव सिंह डी.एस.पी दसूहा, स्वतंत्र चोपड़ा सदस्य गवर्निंग बॉडी, डॉ.अमरीक सिंह बसरा सदस्य गवर्निंग बॉडी, जे.पी चौहान, सोनू खालसा अध्यक्ष नगर परिषद दसूहा, जी.एस गिल, गौतम ऋषि, डॉ.रुचिका डोगरा, श्रीमती हरप्रीत बाजवा, एडवोकेट नवनीत सरां, श्रीमती सीमा सैनी तथा श्रीमती नवदीप काहलों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वार्षिक फेट ने कॉलेज परिसर में उत्सव, मनोरंजन और आपसी सौहार्द की एक सुंदर छाप छोड़ी।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।