Rajdaar Times
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

NTA ने NEET UG समेत एंट्रेंस परीक्षा के लिए 5000 सदस्यों का नया एक्सपर्ट पैनल बनाया

NTA ने NEET UG समेत अन्य एंट्रेंस परीक्षाओं के लिए 5000 सदस्यों का नया एक्सपर्ट पैनल बनाया है और क्वेश्चन बैंक सिस्टम में सुधार किया है।

NTA ने NEET UG समेत एंट्रेंस परीक्षा के लिए 5000 सदस्यों का नया एक्सपर्ट पैनल बनाया
NTA ने NEET UG समेत एंट्रेंस परीक्षा के लिए 5000 सदस्यों का नया एक्सपर्ट पैनल बनाया

दिल्ली,(राजदार टाइम्स): नई दिल्ली में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 पेपर लीक के बाद बड़े बदलाव करते हुए 5000 सदस्यों का नया एक्सपर्ट पैनल तैयार किया है। यह पैनल NEET UG समेत अन्य एंट्रेंस एग्जाम का पेपर सेट करेगा। इस बदलाव की घोषणा NTA ने हाल ही में की है।

NTA कौन-कौन सी एंट्रेंस परीक्षा आयोजित करता है

NTA भारत की मुख्य एंट्रेंस एजेंसी है जो JEE Main सेशन 1 और 2, NEET UG, CUET UG, CUET PG, UGC NET, CSIR NET जैसे प्रमुख एग्जाम आयोजित करता है। इसके अलावा भी यह कई अन्य एंट्रेंस परीक्षाओं का आयोजन करता है।

NTA के नए एक्सपर्ट पैनल की जिम्मेदारियां

नए पैनल में शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विषय विशेषज्ञों, अनुवादकों और वैज्ञानिकों सहित 5000 प्रोफेशनल्स शामिल हैं। यह पैनल केवल पेपर सेटिंग तक सीमित नहीं होगा, बल्कि पेपर के अनुवाद, सिलेबस मैपिंग, मॉडरेशन, आंसर की वेरिफिकेशन, रिसर्च, मूल्यांकन और साइकोमेट्रिक वैलिडेशन जैसे गोपनीय कार्य भी करेगा।

पैनल चयन प्रक्रिया और नियुक्ति अवधि

NTA ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) के आधार पर इस पैनल का गठन किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आवेदनों की कई स्तरों पर जांच के बाद विशेषज्ञों को पैनल में शामिल किया गया है। इन सदस्यों की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। साथ ही, EOI प्रक्रिया जारी रहेगी जिससे साल भर नए सदस्य जोड़े जाएंगे।

पेपर लीक रोकने के लिए क्वेश्चन बैंक में बदलाव

NEET UG 2026 के पेपर लीक मामले में पता चला था कि पेपर सेट करने वाले ने ही प्रश्न याद रख कर लीक किए थे। इस कारण NTA अपने क्वेश्चन बैंक सिस्टम में सुधार कर रहा है। अब बहुत बड़ा क्वेश्चन बैंक बनाया जाएगा, जिसमें सवाल इतने ज्यादा होंगे कि किसी भी एक्सपर्ट के लिए उन्हें याद रखना मुश्किल होगा, जिससे लीक की संभावना कम होगी।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।