Rajdaar Times
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

विकास मनकोटिया के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर हुआ जोरदार स्वागत

परवीन सिंह और एडवोकेट सरबजीत ठाकुर ने दी बधाईकहा, नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा उत्साहमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकास मनकोटिया को जिला उपाध्यक्ष…

विकास मनकोटिया के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर हुआ जोरदार स्वागत
विकास मनकोटिया के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर हुआ जोरदार स्वागत

परवीन सिंह और एडवोकेट सरबजीत ठाकुर ने दी बधाई

कहा, नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा उत्साह

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकास मनकोटिया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गांव डुगरी एवाना में उनका जोरदार स्वागत किया गया। गांव के पूर्व सरपंच परवीन सिंह और हिम मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सरबजीत ठाकुर ने विकास मनकोटिया को सम्मानित कर इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी। परवीन सिंह और एडवोकेट सरबजीत ठाकुर ने कहा कि विकास मनकोटिया एक मेहनती, कर्मठ और समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने लंबे समय से पार्टी की मजबूती के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य किया है। पार्टी द्वारा उन्हें जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनकी मेहनत, लगन और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि विकास मनकोटिया की नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। साथ ही क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर सूबेदार बलवीर सिंह, मलकीत सिंह, बलवीर सिंह, रविंदर सिंह बिट्टू पठानिया, रमेश सिंह पंडित, रवि कांत, महिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।